फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस के रडार पर तत्कालीन बाबू और जिला समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 579 अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति से संबंधित मूल पत्रावलियां गायब होने के मामले की जांच आगे बढ़ गई है। माना जा रहा है कि बीएसए के बयान के बाद तत्कालीन बाबू और अन्य जिला समन्वयक (डीसी) भी पुलिस की रडार पर आएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 से 2016 के बीच नियुक्त हुए अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति संबंधी फाइलें गायब होने के मामले में बीएसए की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज है।
जांच आगे बढ़ने पर पिछले दो दिन से विवेचक बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, बीएसए के बाहर होने के कारण उनका बयान अब तक नहीं दर्ज हो सका है, लेकिन मामले में बीएसए कार्यालय के कुछ लिपिकों की भूमिका भी संदिग्ध है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस वर्ष 2013 से लेकर अब तक सभी डीसी व लिपिकों की सूची तैयार कर रही है। पुलिस जल्द ही बीएसए दफ्तर के कई कर्मचारियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। यह महज एक लापरवाही है या सोची-समझी साजिश, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक सभाशंकर यादव ने बताया कि बीएसए अनूप कुमार बैठक के लिए लखनऊ गए हैं। उनके आने के बाद डीसी व अन्य कर्मियों से कोई जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें