फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माणाधीन नालों की गुणवत्ता जांचेगी टीम

Tue, 11 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती में विभिन्न मोहल्ले और गलियों से लेकर मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता जांच के लिए कमेटी बनी है। यह कमेटी मौके पर जाएगी और गुणवत्ता परखेेगी।
विज्ञापन

ईओ अंगद गुप्ता ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को 15 दिन के अंदर नाले की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देनी होगी। उसके बाद नाला निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। ईओ ने बताया कि नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी नहीं होगी। अगर जांच में गुणवत्ता ठीक नहीं मिली तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शहर के दक्षिण दरवाजा के पास चिकवा टोला के साथ कुछ अन्य जगहों पर डेढ़ साल पहले नाला निर्माण शुरू हुआ था। पहली किस्त खत्म होते ही निर्माण कार्य अधर में लटक गया। शासन के पत्राचार के बाद दूसरी किस्त के रूप में 1.48 करोड़ की रुपये धनराशि मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें