फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जांच के लिए पहुंची टीम अस्पताल में ताला देख लौटी

Wed, 10 Sep 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में सोमवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता के मौत मामले में गठित जांच टीम मंगलवार को अस्पताल पहुंची तो ताला लगा मिला। इससे जांच नहीं हो सकी और टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

मामले में सीएचसी गौर की टीम जांच कर रही है। एमओआईसी डॉ. भास्कर यादव ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर बभनान के न्यू कृष्णा हॉस्पिटल पर प्रसूता की मौत के मामले में जांच के लिए टीम भेजी गई थी। अस्पताल पर ताला लटक रहा था। जिसके चलते टीम लौट आई। बताया कि अस्पताल के कागजात देखने का प्रयास है।
बताया जाता है कि गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव निवासी जितेंद्र राजभर पत्नी क्रांति को प्रसव पीड़ा होने पर छह सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक सोमवार को सुबह प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई और शाम तीन बजे के करीब प्रसूता ने तोड़ दिया। घटना की जानकारी प्रसूता के गौर थाना क्षेत्र के सुमही गांव में मायके वालों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया सुभाष मौर्य ने पहुंचकर अस्पताल से शव बरामद किया। भीड़ जमा होने पर डॉक्टर और हॉस्पिटल कर्मचारी घबरा गए और फरार हो गये।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पैकोलियां सुभाष मौर्य ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें