फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यवस्था पर ताला...कंट्रोल रूम बंद कर होली मनाने चले गए जिम्मेदार

विज्ञापन
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के बाहर गेट पर लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। होली के त्योहार में माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी भूल गया है। परीक्षा की सुरक्षा ताक पर रखकर जिम्मेदार होली की छुट्टी मनाने चले गए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के भवन में स्थापित कंट्रोल रूम चौबीस घंटे खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। इधर दो दिनों से कंट्रोल रूम के बाहर परिसर के मुख्य गेट पर ताला लगा है। जिससे निगरानी व्यवस्था ठप है। सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए परिषद ने तकनीक के साथ मैन पावर लगाकर नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिले के 130 परीक्षा केंद्रों को वाईफाई के जरिये जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इस कंट्रोल रूम में दस हाईटेक कंप्यूटर लगाए गए हैं। इनके जरिये केंद्रों पर परीक्षा व स्ट्रांग रूम की लाइव निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। जानकार बता रहे हैं कि एक से चार मार्च तक होली की छुट्टी होने के से कंट्रोल रूम बंद कर दिया गया है।
इससे स्ट्रांग रूम की निगरानी नहीं हो पा रही है। जबकि सभी केंद्रों के स्ट्रांग रूम में शेष बचे महत्वपूर्ण विषयों के लिए प्रश्न पत्र रखे गए हैं। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की निगरानी की व्यवस्था इन दिनों नहीं है। केवल विद्यालय मुख्य गेट पर ताला लगाकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में यदि स्ट्रांग रूम के साथ कोई छेड़छाड़ हुआ तो मामला पकड़ में भी नहीं आएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर के बाहर मुख्य गेट ताला लगा हुआ मिला। यहां अंदर स्थापित जिला कंट्रोल रूम में स्ट्रांग रूम की लाइव निगरानी के लिए एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इसको लेकर परीक्षा की सुचिता पर सवाल उठ रहा है। वहीं प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पर भी संदेह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें