फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवीं के जुलूस में युवाओं ने दिखाए करतब

Wed, 21 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
 छठवीं मोहर्रम का जुलूस मंगलवार को परंपराओं के साथ निकाला गया। जुलूस पूर्वाह्न 11 बड़ेवन से शुरू हुआ। इस दौरान साथ चल रहे लोग ढोल-तासे बजाते चल रहे थे।
विज्ञापन


 बीच-बीच में युवाओं ने करतब भी दिखाकर लोगों को अचंभित कर दिया। जुलूस के पीछे चल रहे लोग नातिया कलाम पेश कर रहे थे। दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास अवरोध के की बात कहकर चौथी और पांचवीं का जुलूस नहीं निकला गया।

सोमवार रात दुर्गा पूजा समितियों की ओर से महरीखांवा और गांधीनगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा गेट का ऊपरी हिस्सा हटा देने के बाद मंगलवार को छठवीं मोहर्रम का जुलूस निकला गया।
विज्ञापन


जुलूस बड़ेवन मुहल्ले से शुरू होकर कटरा, कंपनी बाग, गांधीनगर होते हुए दरियाखां मोड़ पर समाप्त हुआ। जुलूस में मोहर्रम कमेटी के सैय्यद अब्दुल साजिद उर्फ गुमनाम, दिलदार हुसैन, अतवारी, सैफुदॅदीन, निजामुद्दीन, मोहम्मद अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

वहीं जुलूस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स साथ साथ चल रही थी। इनमें सीओ कलवारी तनवीर अहमद, कोतवाल डीके श्रीवास्तव, कटरा चौकी प्रभारी पंकज पांडेय, दो थानों के एसओ और सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें