फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का दूसरा मरीज मिला, गोरखपुर रेफर

Sun, 18 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कुदरहा ब्लॉक के पिपरपाती मुस्तहकम और परसांव गांव में डेंगू और इंसेफेलाइटिस पीड़ितों  की संख्या बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। अब कोरमा में एक युवक के डेंगू से पीड़ित होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे जिला चिकित्सालय से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए  रेफर कर दिया गया। युवक के डेंगू होने की पुष्टि पर गांव में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन


 कुदरहा ब्लॉक के तुरकौलिया न्याय पंचायत की स्वास्थ्य सेवाएं अब भी बहादुरपुर स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के  हवाले है। शुक्रवार को क्षेत्र के कोरमा गांव के आदित्य ओझा सत्यम को खून की उल्टी शुरू हो गई तो परिजन परेशान हो गए। आनन फानन निजी वाहन से जिला चिकित्सालय बस्ती पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने खून के नमूने की जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इस दौरान प्लेटलेट्स  का स्तर घटकर आठ हजार पहुंच गया। डॉक्टरों ने मरीज की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा है। पिछले सप्ताह पिपरपाती मुस्तहकम के जितेन्द्र सिंह को डेंगू से पीड़ित होने के बाद परिजन लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में  उनका इलाज करा रहें है जबकि जे ई पीड़ित मनदीप मिश्र का इलाज मेडिकल  कालेज में चल रहा है। जल और मच्छर जनित बीमारी का तीसरा मरीज मिलने से क्षेत्र में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए हैं।  वहीं  गायघाट के कोरमा गांव में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिया है। अभी तक आधा दर्जन से अधिक लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की आशंका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें