कृषि बचाओ किसान बचाओ जन जागरण अभियान के तहत वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि किसी भी पार्टी की सरकारों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। किसानों की उपज की सही कीमत की गारंटी मिलनी चाहिए। जागरण यात्रा का आयोजन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बस्ती की ओर से किया गया है।
रविवार को जागरण यात्रा मछिया, अनुआ पांडेय, तिलकपुरवा, मरवटिया, कसैला, नगरा, राजेडीहा, हटवा शुक्ल, मंझरिया, विक्रम, मलिकपुरवा आदि गांवों में पहुंची जिसके बाद प्लास्टिक काम्पलेक्स पर एक जनसभा हुई। अध्यक्षता कर रहे राम कमल वर्मा तथा मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल, उपाध्यक्ष नन्दकिशोर साहू ने कहा कि देश की कृषि पर व्यापार भी निर्भर है। अगर किसान की उपज का सही कीमत नहीं मिलेगा तो ऐसा घाटे का सौदा होगा।
चीनी मिल संघर्ष समिति के संयोजक रमेश कुमार सिंह ने कहा कि बस्ती चीनी मिल बन्दी ने जनपद के किसानों की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है। आईवीएफ के प्रवक्ता श्याम मनोहर जायसवाल ने कहा कि जब तक सरकारों की नीतियों के केन्द्र में कृषि क्षेत्र नहीं होगा तब तक किसानों को आत्म हत्या से नहीं रोका जा सकता है। किसान जागरण यात्रा का अगला चरण मकबूलगंज से शुरू होगा। अभियान में रामकरन चौधरी, रामकेवल चौधरी, गंगाराम चौधरी, सोमन, जगराम चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश चौधरी, रामसागर, अनिल यादव, दीपक जायसवाल, व्यापार मण्डल के सूर्य कुमार शुक्ल, विशाल कुमार, सुबोध गुप्ता, लाल आदि लोग उपस्थित रहे।