फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-रिक्शा के रूट व फर्जी स्टिकर की दिन भर हुई जांच

Thu, 29 May 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में ई-रिक्शा का रूट तय करने के बावजूद कई वाहन दूसरे रूटों पर चलते पाए जा रहे हैं। बुधवार को इसके खिलाफ अभियान चलाकर जांच की गई। कंपनीबाग, बड़ेवन, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा पर यातायात पुलिस जांच करती रही।
विज्ञापन

इस जांच में ई-रिक्शा पर लगाए गए स्टिकर का सत्यापन भी किया गया। टीएसआई अवधेश तिवारी ने बताया कि इस बात का संदेह है कि कहीं कोई चालक फर्जी स्टिकर लगाकर रूट पर न चलने लगे। इसलिए सभी का सत्यापन भी कराया जा रहा है। इसके लिए चेकिंग टीम को आवंटित रूट का पूरा डिटेल दिया गया है।
जिससे वे ई-रिक्शा पर लगे स्टिकर का मिलान कर रहे हैं। दूसरे रूट पर चलते पाए गए 20 से अधिक ई-रिक्शा का चालान किया गया। सीओ यातायात सत्येंद्र भूष त्रिपाठी ने बताया कि जो रूट तय हो गए हैं,उससे हटकर किसी ई-रिक्शा को नहीं चलने दिया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर नियमानुसार चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें