गोविंदनगर शुगर मिल के गेट पर धरने पर बैठे श्रमिक और किसान।संवाद
- फोटो : samvad
वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर मजदूरों और किसान-व्यापारियों का धरना लगातार 55वें दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान श्रमिक नेताओं महेश पांडेय, नित्यराम चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, गनीराम चौधरी और रामलखन शुक्ल ने कहा कि दशहरा बीत गया और दिवाली नजदीक है, लेकिन मिल की बंदी के कारण उनका वास्तविक उत्सव अभी दूर है।
नेताओं ने कहा कि सभी लोग आने वाले त्योहारों को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उनकी असली दिवाली उस दिन होगी जब मिल पुनः चालू होगी। उन्होंने मिल प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने की मांग दोहराई। धरने में अंगद वर्मा, शेषराम चौधरी, त्रिलोकी मिठाई, लाल राम, केशराम, रामकल्प, रामजीत, रामगोपाल मौर्य, कृष्णचंद मौर्य, घमालु और रामप्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद