वाल्टरगंज (बस्ती)। गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर किसान और श्रमिकों का धरना लगातार 36वें दिन भी जारी रहा। मिल श्रमिक महेश पांडेय, अंगद वर्मा, राकेश चौधरी, वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि हाल ही में चल रहे शारदीय नवरात्र के बीच लोग मां की भक्ति में लगे हैं, लेकिन वे मिल की सुचारू संचालन और मजदूरी के लिए मजबूरी में धरने पर बैठे हैं।
किसान नेता गनीराम चौधरी ने कहा कि किसानों और श्रमिकों के हित को ध्यान में रखकर सरकार को मिल चलाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। वहीं नित्य राम चौधरी और राम लखन शुक्ला ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी तभी होगी जब शुगर मिल सुचारू रूप से चलेगी। धरने में कुलदीप, विनोद, सिपाही मौर्य, जितेंद्र बहादुर, त्रिलोकी आज्ञा राम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की। संवाद