फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चीनी मिल चालू कराने के लिए जारी रहा धरना

Tue, 04 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल को पुनः चालू कराने के लिए श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को 77वें दिन भी जारी रहा। मिल गेट पर श्रमिकों ने नारेबाजी की। कहा कि जब तक सरकार और प्रबंधन की ओर से मिल चालू करने को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे श्रमिकों राकेश, गनीराम चौधरी, घमालु, कृष्णचंद, अजय, विनोद, बाबूराम और नित्यराम चौधरी ने कहा कि बंद पड़ी शुगर मिल के कारण हजारों किसानों और श्रमिकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। मिल चालू न होने से न केवल गन्ना किसान परेशान हैं बल्कि श्रमिकों के परिवार भी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की कि मिल को चालू करने की दिशा में शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि आगामी पेराई सत्र में किसानों की गन्ना फसल का भुगतान और पेराई दोनों सुनिश्चित हो सके। धरना स्थल पर इस दौरान रामजतन, धर्मेंद्र, महेंद्र, हरिशंकर, शेषराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें