फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का कांग्रेस ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता- विज्ञ​
विज्ञापन
बस्ती। बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि बेमौसम बारिश से धान, आलू, तिलहन और हरी सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसान परेशान हैं, इसलिए सरकार को तत्काल राहत राशि जारी करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं देवेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्र, गिरजेश पाल, साधू शरण आर्य, मो. रफीक, संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य ने कहा कि प्रशासन फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजे, ताकि किसानों को शीघ्र मुआवजा मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में इम्तियाज अहमद, गुड्डू सोनकर, अवधेश सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, शोभित चौधरी, कमला देवी, चंद्रशेखर वर्मा, मो. हसन, आशुतोष पांडेय, सर्वेश शुक्ला सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें