फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैतृक गांव जाकर परिवार से जानकारी जुटाएगी पुलिस, फ्रेंड सर्किल के लोगों पर भी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की मौत के मामले में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। अलबत्ता मौत से पहले 24 घंटे की कॉल डिटेल पुलिस को मिल चुकी है। इनमें सामने आए प्रत्येक नंबरों की तस्दीक में पुलिस जुटी है। सूत्रों के अनुसार मौत से पहले थानेदार की बातचीत उनके फ्रेंड सर्किल में शामिल कुछ लोगों से भी हुई थी। पुलिस उनके बारे में भी पता लगा रही है।
विज्ञापन

थानेदार का अंतिम संस्कार एक दिन पहले उनके पैतृक गांव छपरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ से हुआ है। उनकी मौत के बाद बस्ती पहुंचे परिजन भी बदहवास स्थिति में थे। इस नाते पुलिस परिजन से बातचीत नहीं कर सकी है। अब पुलिस की टीम उनसे जानकारी जुटाने के लिए अगले एक-दो दिन में थानेदार के पैतृक गांव जाने वाली है। काॅल डिटेल के आधार पर थानेदार के फ्रेंड सर्किल के लोगों के बारे में पूछताछ करेगी, जिन्होंने अंतिम 24 घंटे में उनसे बातचीत की थी।
उनके संबंध थानेदार से किस स्तर के थे, यह भी पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस अभी किसी पर गहरा संदेह जाहिर करने से कतरा रही है। परिवार से बातचीत के बाद ही कड़ी से कड़ी जोड़ने की तैयारी में है। इसके अलावा पुलिस अन्य एंगल पर भी काम कर रही है। थानेदार से रोज मिलने-जुलने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच टीम थाने के स्टाफ से भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

अब तक की जांच में थानेदार की मौत के पीछे किसी तरह का पारिवारिक कलह सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि थानेदार समेत पांच भाइयों का संयुक्त परिवार काफी व्यवस्थित है।
कोट...
थानेदार की मौत के मामले में सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अभी बिना ठोस आधार के किसी पर संदेह व्यक्त करना ठीक नहीं है। कुछ काॅल डिटेल मिले हैं। इस पर उनके परिजनों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

-श्यामाकांत, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें