फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दारोगा ने किशोर को मारा थप्पड़, पिता ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी ब्लॉक मुख्यालय से बखरिया मोड़ पर ठेले पर गन्ने के जूस की दुकान लगा रहे किशोर को दरोगा ने किसी बात पर थप्पड़ जड़ दिया। दारोगा के कृत्य से नाराज किशोर के पिता तहरीर लेकर लालगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी गौतम राजभर बनकटी के बखरिया मोड़ पर गन्ने के जूस का दुकान लगाता है। रविवार की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने 14 वर्षीय बेटे विकास कुमार को दुकान पर छोड़कर भोजन करने चला गया। कुछ ही देर बाद लालगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक बाइक खड़ा कर कहीं चले गए। लौटे तो उनकी बाइक पर थूका हुआ मिला। दारोगा ने विकास से पूछा कौन थूका है। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। तब तक दरोगा ने विकास पर थप्पड़ जड़ दिया। पिता को जानकारी होने पर वह लालगंज थाने पहुंच गया। संबंधित दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विनय पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें