फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड में कराया गया दंगा नियंत्रण का अभ्यास

Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
दंगा नियंत्रण का अभ्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली नियमित परेड का माहौल इस बार अलग था। आसन्न त्योहारों की चुनौतियों से निपटने के लिए परेड के दौरान दंगा नियंत्रण ड्रिल भी कराया गया। भीड़ में किस तरह से आम नागरिकों को बचातेे हुए उपद्रवियों को काबू करना है, इसकी बारीकियां बताई गईं। एसपी कृपाशंकर सिंह ने जवानों को तमाम ऐसी बारीकियों से परिचय कराया, जो व्यवहारिक अनुभव की बात है। 
विज्ञापन

एएसपी रोहित मिश्र ने दुर्गापूजा-दशहरा और मोहर्रम को लेकर बरतने वाली एहतियात के बाबत बताया। सीओ सिटी एसएन सिंह, रुधौली पवन कुमार गौतम के अलावा कोतवाल डीके श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार गौतम ने टियर गैस ब्लास्ट करने का अभ्यास किया। सामने अगर भीड़ हो तो कितनी दूरी पर गोला गिराना है, किसेे टारगेट करना है इसके बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान रीडर केडी सिंह, जन संपर्क अधिकारी देवेंद्र कुमार मिश्र के अलावा तमाम जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें