फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी इंजीनियरों की हड़ताल जारी

Fri, 30 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर चौथे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही। सभी विभागों  के इंजीनियर्स पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड स्थित संघ के भवन पर एकत्रित हुए  और सरकार की हठधर्मिता को लेकर नारेबाजी की। कहा कि आश्वासन के बावजूद सरकार लंबित मांगों पर विचार नहीं कर रही है। अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष डीएस कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हड़तालियों का दावा है कि सभी विभागों में चल रहा निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बाढ़ से हो रहे कटान के मरम्मत कार्य भी ठप्प हो गए हैं।  
विज्ञापन

बैठक  को डीएस सिंह, ओमकार यादव, संतराम वर्मा, ठाकुरदीन,  रजनीकांत, जयप्रकाश कश्यप, भानुप्रताप मिश्र, आरपी दुबे, योगेंद्र प्रसाद व  देवेंद्र, केएन तिवारी, शैलेश कुमार नायक, एके सिंह एवं सुरेश प्रसाद सहित  अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया। बैठक में सभी सदस्यों ने ग्रेड पे 4800 किए   जाने के संबंध में सरकार की वादा खिलाफी को लेकर नाराजगी जताई गई। इस  मौके पर मंडल प्रभारी डीपी शाही,  जनपद  प्रभारी डीएस  सिंह, रजनीकांत  यादव,  सुशील कुमार भारती, रामदुलारे,  प्रमोद कुमार सिंह,  कृष्ण कुमार  मिश्र,  चंदन सिंह, अजय सिंह, राजेश कुमार,  विश्वनाथ  पांडेय, प्रदीप सिंह  पटेल,  प्रवीन कुमार चौरसिया, हरीश कुमार  वर्मा,  विश्वनाथ पांडेय, महेंद्र कुमार, संजय कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
चुनाव कार्य का किया बहिष्कार
बस्ती। चुनाव कार्य का बहिष्कार करने के बावजूद ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को सभी इंजीनियर्स एडीएम से मिले और उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया। एडीएम संतोष राय के आश्वासन के बाद इंजीनियर्स माने और कहा कि हड़ताल समाप्त होने के बाद वह लोग खुद चुनाव के कार्य में लग जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें