फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर बन नौकरी बांट रहा जालसाज धराया

Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह नौकरी के अलावा विभिन्न नामचीन स्कूल- कॉलेजों में दाखिला कराने का भी जिम्मा लेकर रुपये ऐंठता था। दिखावे के लिए वह महंगी कार से चलता था और आलीशान होटल में ठहरता था। इसके पास से सहायक समीक्षा अधिकारी पद नाम का फर्जी आईडी बरामद किया गया। उसके चार अन्य साथी का नाम पुलिस केे सामने आया है, इनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

 एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि छावनी थानाक्षेत्र के  खेमराजपुर निवासी नवीन कुमार ने प्रार्थनापत्र दिया कि उनसे शिक्षक की नौकरी दिलाने के लिए इस व्यक्ति ने साढ़े तीन लाख रुपये ले लिया। इसके वर्कआउट के लिए सर्विलांस सेल प्रभारी पंकज कुमार पांडेय और एसआई शिवधारी कांस्टेबल हिन्दे आजाद, सर्वेश नायक, जितेन्द्र  सिंह व जर्नादन प्रजापति को टास्क दी गई। टीम ने फर्जी आईडी बनाकर पैसा लेने वाले अभियुक्त पीयूष मिश्रा को विक्रम जोत पुल  के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूल किया कि वह लोगों से नौकरी के नाम पर पैसा लेता था। फैजाबाद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रायगंज निवासी यह जालसाज जब किसी से मिलने जाता था तो महंगी कार किराए पर लेकर अपना रसूख प्रदर्शित करता था ताकि सामने वाला प्रभाव में आ जाए। उसके कब्जे सेे एक काला पर्स मय दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड , तीन मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के सात सिम कार्ड, फर्जी परिचय पत्र, निर्वाचन कार्ड, दो गोल्डेन चेन के अलावा विभिन्न स्कूलों के प्रमाण पत्र/अंक पत्र बरामद किए गए। एसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें