फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक को ग्रामीणों ने घेरा

Sat, 01 Apr 2017 12:02 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक को ग्रामीणों ने घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सल्टौआ में ब्लाक रोड पर लाइसेंसी शराब की दुकान निर्धारण करने गए आबकारी निरीक्षक को ग्रामीणों ने घेर लिया। चेतावनी दी कि यदि नियम कानून को दर किनार कर दुकान निर्धारित की गई तो उसे यहां खुलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

 शुक्रवार को सर्किल दो के आबकारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय उक्त स्थान पर पहुंचे। शराब की दुकान खोले जाने के लिए यहां स्थान निर्धारण की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बताया कि जहां दुकान निर्धारित की जा रही है वहां इंटर कालेज के अलावा प्राथमिक विद्यालय व अन्य सरकारी कार्यालय हैं। जहां नियमानुसार दुकान निर्धारित ही नहीं किया जा सकता। इस मौके पर जमुना  पाण्डेय,द्वारिका नाथ,अजय चौधरी,सतेन्द्र कुमार,भुवनेश्वरी दूबे,भोला  जायसवाल ,जगलाल, सार्जन, अकरम हुसैन, सुरेश, दिनेश, श्याम जी, अवधेश, रमेश, वर्मा, सुनील, सचिन, पिन्टू गौड़ आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन

नीरज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें