फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू हो जाएगी नामांकन प्रक्रिया

Wed, 01 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र मे डीएम और एसपी ने किया मार्च।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया है  कि दो फरवरी को पांचवें चरण की विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो रही है। बस्ती की  पांचों विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया दो फरवरी से प्रारंभ होकर नौ फरवरी तक चलेगी। 11 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच और 13 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।  मतदान 27 फरवरी सुबह सात से पांच बजे तक एक साथ सभी 1956 बूथों पर होगा। 
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विधान सभा  307-हर्रैया के लिए हरिश्चन्द्र सिंह (एसडीएम हर्रैया-  9454415904) को रिटर्निंग आफीसर बनाया गया है तथा नामांकन पत्र के लिए न्यायालय अतिरिक्त जिला मजिस्टेट बस्ती का कक्ष/स्थल निर्धारित किया  गया है। इसी तरह 308-कप्तानगंज विधान सभा के लिए मनोज कुमार पांडेय  (एसडीएम रूधौली- 9454415906) को रिटर्निंग आफीसर तथा नामांकन प्रक्रिया के लिए उप संचालक चकबंदी का कक्ष निर्धारित किया  गया है। 309-रूधौली विधान सभा क्षेत्र के लिए सुरेश चंद्र शर्मा (एसडीएम भानपुर- 9454415905) एवं नामांकन प्रक्रिया बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष बनाया गया है। 310-बस्ती सदर के लिए राज नारायण त्रिपाठी (एसडीएम सदर- 9454415903) को रिटर्निंग आफीसर एवं एसडीएम कोर्ट का नामांकन कक्ष बनाया गया है। 311-महादेवा  (अ.जा.) विधान सभा क्षेत्र की नामांकन प्रक्रिया लाल बहादुर ( एएसडीएम 9454415914) रिटर्निंग आफीसर एवं अपर उप जिलाधिकारी बस्ती का कक्ष में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें