फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी कैमरे की निगरानी में होगा प्रत्याशियों का नामांकन

Tue, 31 Jan 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
27 फरवरी को पांचवे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन की सारी तैयारी पूरी हो गई हैं। नामांकन नौ फरवरी से और इसकी अधिसूचना दो फरवरी को जारी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि नामांकन से संबधित सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को स्वीप आब्जर्वर आशीष गोयल गोंडा से आ रहे हैं। 
विज्ञापन


नामांकन की तैयारी को लेकर डीएम ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में सभी पांच विधानसभा का नामांकन करने की व्यवस्था बनाई गई है। बताया कि सीसी कैमरे की निगाह में नामांकन की प्रक्रिया निभाई जाएगी। इसके अतिरिक्त हर पल की स्टिल और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नामांकन के समय प्रत्याशी अपने साथ चार प्रस्तावक ला सकते हैं। यानि फोर प्लस वन की व्यवस्था नामांकन के समय की है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले दो फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 13 तक नाम को वापस लिया जा सकता है। 27 फरवरी को मतदान होगा और 11 मार्च को मतगणना होगी। बताया कि 15 मार्च तक चुनाव संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें