फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बुधवार को क्षेत्र की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अटल नगर वार्ड स्थित निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इन्होंने इसे मार्च तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिए। इसे इको फ्रेंडली बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

इसके बाद राजा उदय प्रताप नगर वार्ड में बन रहे अंतरिक्ष प्रयोगशाला और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का निर्देश दिया, जिससे विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए। इसे वाई-फाई और सोलर सिस्टम से जोड़ने निर्देश भी दिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने भगत सिंह नगर वार्ड में निर्माणाधीन आंबेडकर पार्क और गुरु प्रसाद नगर वार्ड में बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इन दोनों परियोजनाओं में ठेकेदार ने बताया कि शासन द्वारा दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि शासन से समन्वय स्थापित कर धन अवमुक्त कराने की कार्यवाही की जाए और शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें