फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पदयात्रा और जुलूस निकाल दिया एकता का संदेश

Sat, 01 Nov 2025 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया में निकाली गई पदयात्रा- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल से लेकर अन्य जगहों पर आयोजन हुआ। पद यात्रा और जुलूस निकाल एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जंयती पर क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों मे उनके जीवन दर्शन पर व राष्ट्रीय एकता दिवस पर चर्चा हुई। साथ ही लोगों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। एसडीएम हिमांशु कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुर्ष्पाचन कर लोगों को शपथ दिलाई। तहसीलदार पंकज गुप्ता, नायब तहसीलदार केएम यादव, राघव शरण शुक्ल, सुभाष चौबे, वीरेंद्र चौधरी, सुदर्शन यादव, कुलदीप पाठक मौजूद रहे। रामनगर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, बीडीओ राजेश सिंह के साथ सभी कर्मचारी मौजूद रहे। गौर संवाद के अनुसार पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसाजागीर में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों को शपथ दिलाई।प्रभातफेरी के साथ लोगों को जागरूक किया। राजेश कुमार चौधरी, अनुपम पांडेय, शीला, अंशिका, शिवांश, अंशु, आकांक्षा, शिव कुमार आदि मौजूद रहे। छावनी संवाद के अनुसार उर्मिला शिक्षा शांतिनिकेतन इंटर कॉलेज रामरेखा पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। निबंध, क्विज और अंताक्षरी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सुरभि यादव, सुधा शर्मा, काव्या और शिवांगी मौर्य ने अच्छा प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में अवनीश दुबे, विशाल पांडेय, नितिन कसौधन, प्रिंस कुमार और घनश्याम यादव ने प्रतिभाग किया। अंत्याक्षरी कार्यक्रम में दीपाली सिंह, श्रेया, सुप्रिया मौर्य और हिमांशु भट्ट ने भाग लिया। कक्षा 9 की छात्रा शगुन सिंह ने सरदार पटेल की कलाकृति बनाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय सिंह और छावनी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, दीपक वर्मा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर वृद्धा आश्रम में बांटा फल : बस्ती। आजाद समाज पार्टी की ओर से महादेवा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रंजीत आजाद के संयोजन में वृद्धा आश्रम बनकटा में फल और कंबल वितरण किया गया। सरदार पटेल के योगदान की चर्चा की गई। नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई। जिला प्रभारी नासिर अली ने कहा कि सरदार पटेल ने रजवाडों को एक सूत्र में जोड़कर भारत का भूगोल सशक्त किया। रामानुज चौधरी, जगजीवन राम, सीताराम, दिनेश कुमार आजाद, सनी राव, पिंटू, रुपेश, कुलदीप कुमार, अमरेंद्र राठौर, सचिन प्रताप आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें