विक्रमजोत के चपिलांव गांव मे पशु आरोग्य मेला में पशुपालक व चिकित्सक।संवाद
बस्ती। विक्रमजोत क्षेत्र के चाबिलाव में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला लगा। शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला देवी ने किया। राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से मेला प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएम वर्मा ने कुल 317 पशुओं का इलाज किया। पशु पालकों को पशुओं के रखरखाव के अलावा सरकारी योजनाओं पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन बीमा, नंदिनी कृषक समृद्धि, प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सक डॉ. एस पी यादव, डॉ. श्याम राज वर्मा के अलावा प्रमोद यादव, अजीत कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद