फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिक्रमा मार्ग की भूमि के मुआवजे में विसंगति का मामला तूल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के अंतर्गत आने वाले गांव के अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के मुआवजा वितरण में विसंगति का मामला तूल पकड़ने लगा है। किसानों का कहना है कि उन्हें भी आसपास के गांवों में दी जाने वाली मुआवजा राशि के हिसाब से मुआवजा मिले।
विज्ञापन

किसानों ने बृहस्पतिवार को भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय ‘सुदामा’ के साथ डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीनों के मुआवजा राशि में विसंगतियां हैं। हर्रैया तहसील के ग्राम गर्भूपुर के किसानों ने तीन मार्च और सात जुलाई को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उक्त मार्ग पर उनके गांव के पहले व बाद में आने वाले गांव कुकुरीपुर व पूरेझरिहर में सड़क के किनारे के जमीन का मुआवजा 54 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर व उसके बाद की जमीनों का मुआवजा 34 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है।
गर्भूपुर की सभी जमीनों का मुआवजा 34 लाख रुपये हेक्टेयर ही रखा गया है। जमीनों में आने वाले मकानों व वृक्षों की मालियत नहीं दी जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में हनुमत प्रसाद पाठक, सूबेदार, बब्लू, बजरंग प्रसाद पाठक, अर्जुन, श्यामू, रामू, शिवकुमार, श्रीराम, अखिलेश भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें