फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अस्पताल पहुंची जांच टीम... हकीकत परखने के बाद डॉक्टर को किया तलबर

Wed, 13 Nov 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पहली बार प्रसूता की मौत के बाद तीमारदारों को बंधक बनाने का मामला सामने आया था। यह प्रकरण ढाई माह पुराना है। तब भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की थी। मगर, कुछ दिनों के बाद विभागीय रिपोर्ट में तथास्तु होने का आशीर्वाद मिल गया। इससे अस्पताल संचालित होता रहा।
इस बार महिला की मौत पर फिर से परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। टीम मंगलवार को तथास्तु अस्पताल पहुंची। हकीकत देखी। मगर, जिम्मेदार कुछ भी बताने से कतरा गए।
विज्ञापन

प्रकरण जिला अस्पताल के पास संचालित तथास्तु अस्पताल का है। यहां आयुष्मान से इलाज कराने पहुंची नगर थाना क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
परिजनों का कहना है कि महिला के पैर में फ्रैक्चर था। ऑपरेशन के लिए संबंधित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया गया गया कि लापरवाही पूर्वक इलाज के कारण महिला की मौत हो गई।
सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रणजीत सिंह और प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार शुक्ल की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को संबंधित अस्पताल में पहुंची। यहां मौके पर डॉ. सोमई प्रसाद और आर्थोपैडिक डॉ. आर चंद्रा मौजूद मिले। वार्ड में मरीज भर्ती पाए गए।
विज्ञापन

मृतक मरीज की बीएसटी भी जांची-परखी गई। इसके बाद टीम ने संबंधित डॉक्टर अगले दिन कार्यालय में उपस्थिति होने का निर्देश देकर वापस लौट आई।
एसीएमओ डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि जांच में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। संबंधित चिकित्सक का बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जा सकती है। मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी छानबीन की जा रही है।
स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें