फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी के आठवें दिन दूल्हे की मौत, परिवार में कोहराम

Mon, 17 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। शादी के आठवें दिन दूल्हे की अचानक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। दुल्हन के हाथ की मेहंदी छूटने से पहले ही वह विधवा हो गई। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत नगर बाजार निवासी सत्यम मोदनवाल पुत्र स्व. हरिराम मोदनवाल की आठ फरवरी को प्रीति मोदनवाल पुत्री स्व. बेचई लाल मोदनवाल निवासी पिकौरा बक्स बिजली कॉलोनी गांधीनगर बस्ती के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन

रविवार को सत्यम अपना उपचार कराने कलवारी गया था। बताया जाता है कि उसे बवासीर की शिकायत थी। परिजनों ने बताया कि कलवारी में किसी डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाकर वह घर आया। थोड़ी देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। सत्यम की मौत से उनके परिजन अवाक रह गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लोगों में इस बात की चर्चा थी कि शादी के आठवें दिन दूल्हे की अचानक मौत होने से पत्नी प्रीति मोदनवाल का क्या होगा।
विज्ञापन

उसके हाथों की मेहंदी भी छूटने नहीं पाई और वह विधवा हो गई। सत्यम की मौत से हर किसी के आंखों में आंसू थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें