फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहकारी समितियों की हालत सुधार रही सरकार

Tue, 06 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज में सोमवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति की बाउंड्रीवाल और गेट का लोकार्पण डीआर कोआपरेटिव अशोक कुमार ने किया। कहा कि 2012 से समितियों की हालत खराब होती चली गई। लेकिन, अब सरकार इनकी स्थिति में सुधार कर रही है। अब समितियों से खाद, बीज के साथ अन्य कृषि की जरूरत का सामान भी मिलेगा।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष सरिता दुबे ने कहा कि किसानों को अब खाद की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। सचिव विजभान पांडये ने कहा कि अब समितियों पर पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, अनाज क्रय केंद्र के साथ ऑनलाइन सेंटर की सुविधा मिलेगी। समितियों को कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। मौके पर एआर कोआपरेटिव आशीष श्रीवास्तव, महादेव दुबे, धर्मध्वज सिंह, बीरेंद्र ओझा, राम चंद्र तिवारी, गया प्रसाद मिश्रा, अनिल सिंह, लाल सुरेंद्र, माता प्रसाद पांडये, बलराम त्रिपाठी, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें