फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की चपेट में आने से हिरण की मौत

Tue, 06 Jun 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा कुदरहा सड़क मार्ग पर सोमवार को सुबह सात बजे बारीघाट धर्मशाला के पास सड़क पार कर रहा हिरण बाइक की चपेट में आ गया। मौके पर ही हिरण की मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज बाजार निवासी बेचन राम अग्रहरि अपनी दुकान का सामान लेकर महादेवा बाजार से वापस आ रहे थे। बारीघाट गांव के धर्मशाला के पास सड़क पार करते समय सड़क पार कर रहे हिरण से टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार बेचन राम अग्रहरि भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी तरफ हिरण की मौत की जानकारी होते ही गांव के आस पास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान बारीघाट अरुण कुमार चौधरी ने पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें