फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मूल्य आधारित और समावेशी शिक्षा से राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य

Mon, 01 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान बड़े शैक्षणिक आंदोलनों में से एक है। यह गुणवत्तापूर्ण (गुणात्मक) और संस्कृति युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्या भारती मूल्य आधारित और समावेशी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में लगा है। इसका मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीयता आधारित शिक्षा प्रणाली का प्रचार-प्रसार करना है। ये बातें क्षेत्रीय मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश डॉ. सौरभ मालवीय ने कहीं।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती में विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के प्रचार विभाग की कार्यशाला में डॉ. सौरभ ने कहा कि 1952 में गोरखपुर में एक विद्यालय से प्रारंभ कर यह संस्था आज 684 जिलों में 12,118 विद्यालयों का संचालन कर रही है। कहा कि विद्या भारती के विद्यालय देश के अनेक दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित हैं, इनमें जनजातीय इलाके और सीमावर्ती जिले शामिल हैं। भारत की सीमाएं पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, चीन और म्यांमार से लगती हैं, और इन 127 सीमावर्ती जिलों के 167 ब्लॉकों में विद्या भारती के 211 विद्यालय हैं।
कार्यशाला के समापन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कहा कि यदि हम विद्या भारती जैसे संगठनों की बात करें तो प्रचार विभाग विद्यालयों में हो रहे सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यों को समाज के सामने लाता है। इससे समाज को प्रेरणा मिलती है और विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक सभी को गर्व की अनुभूति होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र संयोजक प्रचार विभाग डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रांत संयोजक प्रचार विभाग अंकित गुप्ता ने कार्य योजना के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने आभार जताया। प्रांत की दोनों समितियों के मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह व डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, प्रदेश निरीक्षक राम सिंह व जियालाल, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर भानु प्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्य बालिका विद्या मंदिर प्रियंका सिंह, प्रांत संवाददाता प्रेमशरण मिश्र व सोशल मीडिया प्रमुख नरेंद्र चंद कौशिक, अशोक मिश्र, डॉ.उपेंंद्र नाथ द्विवेदी, लव कुमार, रमेश सिंह, योगेश कुमार, शंभू नारायण कुशवाहा, चंद्र प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें