फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से अपहृत युवती जिले में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से अपहृत युवती जिले में मिली
विज्ञापन

गौर क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम में मजदूरी करते मिले प्रेमी युगल
टिनिच (बस्ती)। मुजफ्फरनगर जिले से छह माह पहले अपहृत युवती प्रेमी के साथ गौर थानाक्षेत्र में मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को मुजफ्फरनगर पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के एक युवक का पट्टीदार की लड़की से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्हें नागवार गुजरा। करीब छह माह पहले युवक प्रेमिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया। कुछ महीनों तक वे अलग-अलग जिलों में रहे। कुछ दिन पहले टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन एफसीआई गोदाम में मजदूरी करने लगे। एक इंजीनियर ने दोनों को कस्बे में किराए पर कमरा भी दिलवा दिया। मंगलवार रात नौ बजे मुजफ्फरनगर से पहुंची पांच सदस्यीय पुलिस टीम दोनों को लेकर चली गई। गौर पुलिस का कहना है कि उक्त मामले में युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें