फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनोरमा के किनारे जंगल में वन विभाग ने की काॅम्बिंग

विज्ञापन
मनोरमा के जंगल में तेंदुए जैसे जानवर को खोज रही वन विभाग की टीम-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कप्तानगंज। वन विभाग की टीम तेंदुए जैसे जानवर को रेस्क्यू करने के लिए दिन रात एक कर दिया है। उसके बाद भी टीम को अभी तक कोई सफलता नही मिली हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। वन विभाग की टीम मनोरमा नदी के तटवर्ती जंगलों में रेस्क्यू करने के लिए कांबिंग करते हुए पद चिह्नों के सहारे खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को वन दरोगा जगदीश प्रसाद, सुनील मिश्रा, रविंद्र सिंह, विवेक यादव, संजय कुमार, रवि भारती की टीम ने मनोरमा के नजदीकी गांव मीता सोती, मुड़ियारी, महुरैया, मेढ़उवा, सडवलिया, अजगरा, सिक्ता, बसंतपुर, नयकापार के जंगलों में खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं रातभर जागकर अपने घरों और परिवार की सुरक्षा कर रहे है।
मीता गांव के रहने वाले रमेश कुमार, सिक्ता के मनोज त्रिपाठी, मरवाटिया पांडेय के सूर्यनाथ पांडेय उर्फ लल्ला पांडेय ने बताया कि मनोरमा के जंगलों में तेंदुए जैसा जानवर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि जंगलों में रेस्क्यू करने के लिए टीम सर्च अभियान कर रही है। लेकिन अभी तक तेंदुआ होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
विज्ञापन

बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मनोरमा नदी पर पिपरौल घाट बना हुआ है। पुल के बगल घना जंगल है। शुक्रवार की रात 9 बजे रात एक तेंदुआ जैसा जानवर पहले बाइक सवार पर हमला किया लेकिन वह बचकर भाग निकला तभी वहां पर कुत्ते भौंकने लगे, इस बीच एक कुत्ते को जानवर ने दबोचकर जंगल में चला गया। यह कौन सा जानवर है इसकाें लेकर ग्रामीण परेशान हैं और रतजगा को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें