फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिवार वालों ने मान लिया जामवंत का था स्कूल में मिला जला शव

Tue, 18 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी, भाई और बच्चे कर चुके अंतिम संस्कार, मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में जुटे
विज्ञापन

पुलिस को अब भी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार
नौ जनवरी को वाल्टरगंज क्षेत्र के धौरहरा के बंद स्कूल में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी जामवंत शर्मा को पुलिस भले ही मरा मानने के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही हो, मगर परिवार के लोगों ने उसे मरा मान लिया है। उसकी पत्नी और भाइयों ने उसका अंतिम संस्कार कर ब्रह्मभोज भी कर दिया है। मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उसकी पत्नी ने हाथ-पांव मारा, मगर कामयाब नहीं हुई।
सोमवार को उसके परिवार का माहौल सामान्य दिखा। जामवंत की पत्नी महिमा का कहना है कि उन लोगों ने उसी दिन मान लिया था कि वह शव उसके पति का ही था, मगर पुलिस संदेह व्यक्त कर रही है। उसका कहना है कि घटना के बाद करीब चार-पांच दिनों तक पुलिस का उनके घर आना-जाना रहा। उसके बाद धीरे-धीरे मामला ठंडा बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

वह चाहती थी कि मृत्यु प्रमाणपत्र बन जाए तो वह अभिलेख वगैरह में उसे दर्ज कराए, मगर पुलिस की रिपोर्ट आने की बात कहकर मना कर दिया गया। जामवंत के बड़े भाई अंगद ने बताया कि घटना के बाद जामवंत को मृत मानकर अंतिम संस्कार कर 23 जनवरी को उनका ब्रह्मभोज भी संपन्न कर दिया गया।
बता दें कि नौ जनवरी को वाल्टरगंज क्षेत्र के धौरहरा गांव के बंद पड़े विद्यालय के कमरे में 85 फीसदी जला हुआ शव मिला था। वहां मिले चप्पल और चाबी के गुच्छे से स्कूल के प्रबंधक जामवंत शर्मा के परिवार के लोगों ने शव की पहचान की थी, मगर पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि वह शव जामवंत का था।
इसी की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट न आने की वजह से पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ पा रही है। सोमवार को एसपी अभिनंदन की तरफ से दूसरा रिमाइंडर भेजा गया। इसके जवाब में प्रयोगशाला की तरफ से कहा गया है कि अभी उस नमूने का क्रम जांच के लिए नहीं आया है। इसलिए रिपोर्ट आने में अभी वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

..
कई बोर्ड अभ्यर्थियों का लटका भविष्य
जामवंत के चक्कर में कई छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। पता चला है कि उसका विद्यालय भले बंद था, मगर उसने कुछ बच्चों का किसी अन्य विद्यालय से बोर्ड परीक्षा का फार्म भरा रखा है। उसकी पत्नी ने बताया कि कुछ बच्चे घर आ रहे हैं। उनका कहना है कि उनका नाम स्कूल में दर्ज है। जबकि जांच के दौरान पुलिस कर्मी विद्यालय के प्रवेश से संबंधित पंजीकरण रजिस्टर भी ले गए हैं। उनकी 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षा है। अब वह छात्र प्रवेश पत्र इत्यादि के लिए घर तक आ रहे हैं। पुलिस ने ऑफिस में भी ताला लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें