फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डॉक्टर आए, हाजिरी लगाई और चलते बने

Mon, 25 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के आयोजन का दावा किया गया। हालांकि, अधिकांश पीएचसी पर कागजी कोरम पूरा करने में कर्मी लगे रहे। डॉक्टर न रहने पर फार्मासिस्ट ही गर्भवतियों में दवा बांटते दिखे। डॉक्टरों की कुर्सी खाली होने से तमाम मरीज निराश लौट गए। अधिकांश पर डॉक्टर आए भी तो रजिस्टर पर मरीज का नाम-पता अंकित कर चले गए।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में दिन में 12.30 बजे अस्पताल का गेट खुला था। डॉ. सोनू कुमार रोगी के आने का इंतजार करते दिखे। कुछ देर बाद इंद्रावती पहुंची। शरीर में दर्द और 15 दिन से खांसी आने की शिकायत की। चिकित्सक ने परामर्श के साथ कुछ दवा लिखी। उसके बाद रोगी फार्मासिस्ट पास पहुंची और दवा ली। बताया कि 13 मरीज आए। एलटी अजय ने छह मरीजों की जांच की। शुगर, टाइफाइड, डेंगू व मलेरिया की जांच किए हैं। फार्मासिस्ट विजय दवा कक्ष में बैठे थे। स्टाफ नर्स पूनम यादव एक कमरे में अपने बच्चे के साथ बैठी थी।
नगरीय पीएचसी नरहरिया में दिन में 1.11 बजे चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली। हेल्प डेस्क पर भी कोई नहीं था। एक कमरे एसी के बीच कर्मचारी गपशप करते मिले। अंदर जाने पर फार्मासिस्ट अनिल यादव, एलटी अरुण कुमार व सपोर्ट स्टाफ पुनीत श्रीवास्तव बैठे मिले। एलटी ने बताया कि चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह आए थे, लेकिन अभी कुछ देर पहले निकल गए हैं। स्टाफ नर्स साधना जिला अस्पताल गई है।
विज्ञापन

एक गर्भवती के पति पहुंचे। पेट में दर्द होने की बात बताई तो गर्भवती के लिए फार्मासिस्ट ने मैट्रोजिल टेबलेट देकर भेज दिया। रजिस्टर में 37 मरीज दर्ज दिखे। 12 लोगों की ब्लड जांच की बात बताई गई। वहीं अन्य पीएचसी पर भी यही हाल रहा। आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट ही अस्पताल पर दिखे। बताया कि एलोपैथ डॉक्टर के न होने से मरीजों को परेशानी हुई। बताया कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते मेले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार पीएचसी वाल्टरगंज में 30 मरीज आए। चिकित्सक डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने जांच की।
स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, एलटी कनिष्को चित्रगुप्त, शहजाद परवेज, प्रतिभा चौधरी रही। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह अवकाश पर थे। मानिकचंद संवाद के अनुसार पीएचसी पैड़ा खरहरा में चिकित्साधिकारी डॉ अंकित यादव ने मरीजों की जांच की। सर्दी-जुकाम के मरीज आए। फार्मासिस्ट हनुमान प्रसाद रहे। मुंडेरवा संवाद के अनुसार सीएचसी मुंडेरवा में 15 मरीज आए। डॉ. शिप्रा शर्मा ने जांच की। बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा के रोगी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें