बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनदर्शन से संबंधित प्रकरणों की उच्चस्तरीय समीक्षा होती है। ऐसे में शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले की स्थिति 56 प्रतिशत है।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि शिकायतकर्ता से बात करना संतुष्टि की पहली कड़ी है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निस्तारण के दौरान जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो, शिकायतकर्ता की फोटो और संतुष्टि आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। बैठक में विभागवार लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की समीक्षा की गई। आईजीआरएस पोर्टल के अद्यतन आंकड़ों का भी प्रस्तुतिकरण हुआ। संवाद