फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज परिसर की दूर होगी बदहाली, खर्च होंगे 16 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली की बदहाली अब दूर होने वाली है। परिसर की खस्ताहाल सड़कें और क्षतिग्रस्त हो चुकी नालियां नए सिरे से चमकाई जाएंगी। इसके लिए 15.98 करोड़ रुपये के बजट को शासन से स्वीकृति मिली है। परिसर में इंटरलॉकिंग एवं सीसीरोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन



ओपेक चिकित्सालय कैली परिसर की आधा दर्जन सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। परिसर में बनाए गए विभिन्न ब्लॉक के वार्ड और आवासीय भवन में पहुंचने के लिए लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है। बारिश के दिनों में तो ऊबड़-खाबड़ सड़क पर पानी भरा होने से राह चलना कठिन रहता है।



आवासीय क्षेत्र में तीन दशक पहले निर्मित नालियां भी टूटकर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे गंदे पानी का बहाव नहीं हो पाता है। अधिकांश आवासीय भवन के आसपास गंदा पानी एकत्र रहता है। लंबे समय परिसर की सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा था। अब बजट मिलने के बाद सड़कों के नवीनीकरण और नाली निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे परिसर में रहने वाली पांच हजार की आबादी को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन




विद्युत- टेली फोनलाइन की शिफ्टिंग पर खर्च होंगे छह लाख



सड़क और नाली निर्माण के दौरान विद्युत और टेलीफोन लाइन की शिफ्टिंग के लिए 10 लाख खर्च प्रस्ताव में शामिल किया गया है। शासन स्तर से इसमें कटौती करके कुल छह लाख रुपये का खर्च अनुमन्य किया गया है। शेष धनराशि ड्रेनेज सिस्टम और सीसीरोड तथा इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। परियोजना के दरों का परीक्षण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। बहुत जल्द बजट आवंटित होने की उम्मीद बढ़ गई है।



परिसर की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हो गई थीं। नालियां भी जगह-जगह चोक कर गई थीं। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करवाकर शासन को भेजा गया था, जिस पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र कार्यदायी संस्था नामित करके टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। -डॉ. अनिल कुमार यादव, उप प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें