फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड बढ़ने से जैकेट और गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े की खरीदारी करते ग्राहक संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

सुबह-शाम बढ़ती ठंड के चलते लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं। शोरूम और फुटपाथ पर सजी दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।
गांधीनगर बाजार में रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर इन दिनों खास रौनक देखने को मिल रही है। ग्राहक हुड़ी, जैकेट, गर्म लोअर और बच्चों के ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों का रुख कर रहे हैं। दुकानदारों ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही हर आयु वर्ग के लिए गर्म कपड़ों का पर्याप्त स्टॉक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें