डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ के पदाधिकारी।
बस्ती। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को आयुक्त एवं डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारी बैनर के साथ पहुंचे। इस दौरान सेवानिवृत्त इंजीनियरों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर और डीएम के प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
संघ के मंडल सचिव सदानंद श्रीवास्तव ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों में पेंशनरों को भी सम्मलित करना चाहिए। इसका लाभ सभी को मिलना चाहिए। इसके अलावा राशिकरण की कटौती अवधि पुर्नस्थापित की जांच होनी चाहिए। पुरानी पेंशन की बहाली सभी कर्मचारियों के हित में है। सरकार इसे बहाल करने पर अमल करें। इस मौके पर इं. एसके श्रीवास्तव, रामकरन सिंह, सफी अहमद, समीउल्लाह अंसारी, राम संवारे तिवारी, राधेश्याम त्रिपाठी, दीनानाथ प्रसाद, बजरंगी लाल आदि मौजूद रहे।