बभनान। कस्बे के लोहिया नगर में रविवार को शाम बारहसिंघा आबादी के बीच पहुंच गया। उसे कुत्तों ने घेर कर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते के हमले से बारहसिंघा घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसका बचाव किया।
स्थानीय लोगों ने बभनान चौकी पर सूचना देकर बारहसिंघा को सुरक्षित कर लिया। लोहिया नगर वार्ड में रविवार की शाम कुत्तों के झुंड के बीच बारहसिंघा को ग्रामीणों ने देखा तो लोग सक्रिय हो गए। सूचना पर वन रक्षक गौर धर्मेंद्र कुमार यादव की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
बताया कि बारहसिंघा अमूमन जंगल में रहता है। भटक कर आबादी में पहुंच गया होगा। वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया। संवाद