फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डाल काटते समय संविदा लाइनमैन घायल

Mon, 24 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। उपकेंद्र बीरपुर खरहरा के सेवरालाला गांव में एचटी लाइन को छू रही डाल काटते समय संविदा लाइनमैन गिरकर घायल हो गया। कलानी कला निवासी संविदाकर्मी दिनेश कुमार सेवरालाला गांव में रविवार को 11 हजार एचटी लाइन दुरुस्त कर रहा था। तार को छू रहे पेड़ की डाल काटते समय डाल सहित नीचे गिर गया। इससे वह घायल हो गया। शनिवार को आई आंधी से पूर्ति बाधित हो गई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे एंबुलेंस से पीएचसी जितियापुर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जेई शफीक अहमद ने बताया कि लाइनमैन की हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें