फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: घर से निकले बुजुर्ग का तीसरे दिन गड्ढे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Nov 2021 02:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सोनहा क्षेत्र में शव मिलने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के सल्टौआ स्थित पानी की टंकी के पास एक गड्ढे में 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। शव की पहचान राम प्रताप की रूप हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राम प्रताप गौर थानाक्षेत्र के अजगौवा जंगल टोला बजहिया में छोटे बेटे रमेश लाल के साथ रहते थे। 16 नवंबर को बड़े बेटे सुरेश लाल श्रीवास्तव से मिलने सल्टौआ निकले थे। जब सल्टौआ नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

शुक्रवार को उनका शव बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सल्टौआ में किनारे एक गड्ढे में मिला। यह खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें