- 14 गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्न तौल हुआ बंद
गौर। बभनान चीनी मिल का पराई सत्र 15 से 18 अप्रैल के बीच में बंद हो जाएगी। मिल की ओर से किसानों को गन्ना बेचने के लिए लगातार पर्चियां जारी की जा रही हैं, जिससे समय रहते किसान गन्ने की तौल क्रय केंद्रों पर करा सके। जैसे-जैसे गर्मी का सीजन बढ़ रहा है कि किसान अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित है।
चीनी मिल बभनान के महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि क्षेत्र में गन्ना किसानों के लिए कुल 80 क्रय केंद्रों के माध्यम से गन्ना खरीद की जा रही थी, लेकिन गन्ने के अभाव में 14 तौल केंद्र बंद हो गए हैं, बाकी 66 क्रय केंद्रों पर तौल किया जा रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में गन्ने की फसल समाप्त की ओर है। गर्मी बढ़ने से किसानों को गन्ना बेचने में काफी समस्या होगी। ऐसे में लगातार पर्चियां जारी की जा रही हैं, जिससे समय रहते किसान गन्ना बेच सकें। उन्होंने बताया कि 15 से 18 अप्रैल के बीच में चीनी मिल की पेराई बंद करने संभावना है। महाप्रबंधक ने बताया कि 20 मार्च तक गन्ना किसानों का भुगतान उनके बैंक खाते में भेज दिया गया है।