बस्ती। रोडवेज बस्ती डिपो के कार्यशाला में जली बस की प्रारंभिक और टेक्निकल जांच के बाद उसे मरम्मत के लिए क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर भेज दिया गया है। बताया गया कि इस बस को कंडम न करके मरम्मत का फैसला लिया गया है। मरम्मत का खर्च आठ लाख रुपये के करीब बताया गया है।
बताया गया कि बस की बॉडी जली हुई है जबकि इंजन सेफ है। इससे रोडवेज अपने मद से बस को पुन: मरम्मत कराकर बेड़े में शामिल करेगा और संचालित कराएगा। इस पर आठ लाख के करीब खर्च आएगा। हालांकि, अभी उस बस की जगह कोई अन्य बस लगाई नहीं गई है।
बताया गया कि 13 अगस्त को सुबह पांच बजे के करीब कार्यशाला में खड़ी बस संख्या यूपी 77 एएन 1899 में आग लग गई थी। इससे बस धू-धू कर जल गई थी। जांच के लिए एसएम गोरखपुर ने टीम गठित की थी। जांच टीम ने रिपोर्ट दी है। संवाद