बस्ती। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का निरीक्षण मंडलायुक्त अखिलेश सिंह करेंगे। बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर तीनों जनपदों में वह बूथ स्तर पर पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया का जायजा लेंगे। इसके बाद जनपदवार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ वह मंत्रणा भी करेंगे।
13 जनवरी को सिद्धार्थनगर में सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन मतदेय स्थलों का आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह मतदाताओं से संवाद भी स्थापित करेंगे। इसके बाद शाम चार से 4.30 बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम, एवं संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 4.30 से पांच बजे तक जनपद के सांसद, विधायक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 20 जनवरी को संतकबीरनगर में सुबह 10.30 बजे से सायं चार बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन मतदेय स्थलों का निरीक्षण और इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में जनप्रतनिधियों से भी मंत्रणा करेंगे। इसी तरह 22 जनवरी बस्ती जिले में उनका निरीक्षण एवं बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है।