जिला अस्पताल में मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद
बस्ती। जनवरी की सर्द हवा ने जोड़ों और मांसपेशियों के पुराने दर्द ने परेशान करना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम की तेज ठंड के कारण बुजुर्गों और युवा भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 35 से 40 मरीज जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
आर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय का कहना है कि, सर्द हवा चलने से चोट के स्थान पर हड्डी दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। उन्होंने मरीजों से घरेलू उपचार भी बताया। बताया कि सर्दी के कारण शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे जोड़ों और मांसपेशियों तक रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है, जिसके चलते दर्द और जकड़न की समस्या बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि इसका असर खासतौर पर घुटनों, कमर, कंधों और कोहनी के जोड़ों पर पड़ता है। ऐसे हर रोज 35 से 40 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के समय जोड़ों में दर्द और अकड़न अधिक रहती है, जिससे मरीजों को चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत होती है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में 657 मरीज परामर्श के लिए ओपीडी में पहुंचे थे, इनमें 100 से अधिक ने आर्थो सर्जन कक्ष में परामर्श लिया। शेष मेडिसिन, बाल रोग और चेस्ट विभाग की ओपीडी में जांच करवाए।