फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंबई में ट्रक से टकराई कार बस्ती के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। मुंबई से नासिक जा रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार की देर रात ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस्ती के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया। दुर्घटना में दो अन्य युवकों की भी मौत हुई है। परसरामपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर (माचा) गांव निवासी रविंद्र प्रताप श्रीवास्तव कई सालों से गोंडा जिले के नबावगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर में परिवार के साथ रहते हैं। इनका इकलौता बेटा रत्नेश कुमार श्रीवास्तव तीन साल से मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी था। सोमवार की रात करीब 9 बजे उसने माता-पिता को फोन कर बताया कि कमरे पर पहुंच गया हूं। आधी रात को वह कंपनी के दोस्तों से के साथ देव दर्शन के लिए नासिक के आगे कार से जा रहा था। कार में तीन लोग सवार थे। रात करीब 2:30 बजे कार के आगे चल रही ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में टकराई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें