फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाहर निकलते ही हाथ-पांव सुन्न कर दे रही ठंड

Sat, 20 Jan 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ठंड के कारण आग तापते लोग।
विज्ञापन
बस्ती। ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। छह दिनों से धूप नहीं निकली है। दिनभर चल रही सुरसुरी पछुआ हवा बर्फ सी चुभ रही है। स्थिति यह है कि बाहर निकलते ही हाथ पांव सुन्न हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने ठंड से बचाव के लिए तीन लेयर कपड़े पहनने की अपील करते हुए कहा है कि 23 जनवरी के बाद से स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि उत्तर पश्चिम में पश्चिमी विक्षोभ का अभाव और अल नीनो की सक्रियता के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह स्थिति मंगलवार तक बनी रहेगी। हालांकि जिले में बादल छाए रहने से शनिवार को कोहरा नहीं रहा। लेकिन धुंध और हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते सुबह नौकरी पेशा वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ा। छह दिनों से सूरज के दर्शन न होने से कपड़े तक नहीं सूख रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। अमरनाथ ने रविवार को भी तापमान इसी के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें