फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्र की काउंसिलिंग कराएगी बाल कल्याण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 11वीं के 16 वर्षीय छात्र को लेकर लापता हुई 26 वर्षीय शिक्षिका के मामले में छात्र ने अपने बयान में यौन शोषण से इन्कार किया है। शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी से पॉक्सो एक्ट की धारा हटा दी गई है। अब बाल कल्याण समिति छात्र की काउंसिलिंग कराएगी।
विज्ञापन

छात्र 21 नवंबर को स्कूल से लापता हुआ था। उसके पिता स्कूल के प्रबंधक हैं। स्कूल में शिक्षिका करीब एक साल से पढ़ा रही थी। छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। शिक्षिका के साथ जाने की जानकारी मिलने पर पिता ने कप्तानगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने 21 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने बाद में छात्र और शिक्षिका को ढूंढ़ लिया था। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि छात्र की काउंसिलिंग कराई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया पर समिति नजर रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें