बस्ती। रुधौली पुलिस ने अपहरण के मामले में बहराइच जिले के सूरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज (20) पुत्र अवधराम निवासी बाजपुर बनकटी बखरिया, थाना सुजौली, जनपद बहराइच के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। वहीं, गौर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुंडा एक्ट के तहत दो आरोपियों के खिलाफ चालान किया है। इनमें केसरई निवासी विजय मिश्रा उर्फ विनय मिश्रा पुत्र गणेश मिश्रा और कोठवा निवासी मयंक श्रीवास्तव उर्फ प्रदीप श्रीवास्तव पुत्र कुमुदयाल श्रीवास्तव शामिल हैं। संवाद
दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज, एक बाइक बरामद
बस्ती। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि कोतवाली थाने में 28 नवंबर को सारिका चौधरी निवासी बरगदवा की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, रुधौली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में मुडि़यार निवासी असवाली उर्फ अश्वली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरी गई बाइक बरामद कर ली गई है। संवाद