फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं मिला सरयू की धारा में बहा बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं मिला सरयू की धारा में बहा बालक
विज्ञापन

दुबौलिया। सरयू नदी के अशोकपुर ग्राम पंचायत के उनियार घाट पर गांव के दोस्तों के साथ स्नान करते समय बह गए 10 वर्षीय बालक राजेश का दूसरे दिन भी काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। 24 घंटे ढूंढने के बाद स्थानीय पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाने का आग्रह किया है। उम्मीद है कि रविवार सुबह तक टीम पहुंचकर खोजबीन का काम शुरू कर देगी।
बता दें कि अशोकपुर बड़का पुरवा गांव निवासी राम अजोर का दस वर्षीय पुत्र राजेश अपने दो अन्य साथी आनंद एवं सोहन के साथ शुक्रवार की दोपहर एक बजे गांव के दक्षिण सरयू नदी के उनियार घाट पर स्नान करते समय नदी की तेज धारा में बहने लगे थे। सोहन ने किसी तरह से आनंद को तो बचा लिया, लेकिन राजेश नदी की तेज धारा में लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डाल कर काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन राजेश का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, शनिवार सुबह डोंगी नाव से दुबौलिया थाने के एसआई मान सिंह स्थानीय गोताखोरों की मदद से शेरवा घाट तक नदी की धारा में काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीएसी के गोताखोरों को बुलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। रविवार की सुबह तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें