फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा की सोती में डूबने से बच्चे की मौत हुई

Sat, 31 Mar 2018 12:16 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
घाघरा की सोती में डूबने से बच्चे की मौत हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुबौलिया(बस्ती)। पेठिया लश्करी गांव के तीन छोटे बच्चे शुक्रवार दोपहर में घाघरा की सोती में नहाने पहुंचे। नौ वर्षीय वसीम का पैर फिसल जाने से वह गहरे गड्ढे में चला गया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


 गांव वालों के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो बजे शहंशाह का नौ वर्षीय बेटा वसीम गांव के ही छोटा, रहीश, और अरबाज के साथ घर से कुछ ही दूर स्थित घाघरा नदी की सोती में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वसीम पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। वसीम को डूबते देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। एक साथी ने गांव पहुंच कर परिवार वालों को वसीम के डूब जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने दोस्तों द्वारा बताए गए स्थान पर काफी तलाश की। करीब एक घंटे तक पानी में खोजबीन के बाद वसीम को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। नौ वर्षीय वसीम की मौत होने से परिवार के लोगों का रो - रोकर बुरा हाल है। रुंधे गले से पिता शहंशाह ने बताया कि वसीम प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें